Spread the love

दमोह :  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा है जो शिक्षा का उपहार कैंपेन शुरू किया था, जिसमें सभी से आग्रह किया था कि जो लोग मिलने के लिए आते हैं, वे बुके, मिठाई, शाल, श्रीफल और कोई ऐसी सामग्री ना लेकर आए वो गरीब बच्चों को दी जा सकने वाली पेन, पेंसिल, कॉपी, किताब ऐसी शैक्षणिक सामग्री लेकर आएं। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा बताते हुए बहुत ज्यादा खुशी है कि लगातार मेरे पास ऐसी सामग्री डेली बेसिस पर आ रही है और मेरा कमरा इस सामग्री से भरता जा रहा है, मेरी गाड़ी, ऑफिस, सभी जगह यह सामग्री एकत्र करते जा रहे है। इस योजना को बहुत जन समर्थन मिला है। इसके लिये सभी का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ, की आप लोग इतनी बड़ी संख्या में सामग्री लेकर आ रहे हैं और अब हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि डेली बेसिस पर जो जरूरतमंद बच्चे हैं उन तक यह सामग्री पहुंचाई जाए और स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से भी और मैं स्वयं भी प्रयास कर रहा हूँ कि ये सामग्री हम डेली बेसिस पर उन बच्चों तक पहुंचायें जिनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा एक साथी मेरे पास आए थे, उन्होंने ना केवल कॉपी, पेन, पेंसिल जैसी सामग्री दी, बल्कि उन्होंने सैनिटरी नैपकिन्स भी भेंट की जिससे वह उन गरीब बच्चियों तक पहुंचा सके, जिनकी पहुँच में वह नहीं आ पाती हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं उनके प्रति बहुत आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा ना केवल स्लेट, पेंसिल, पेन, कॉपी, किताबें बल्कि, यदि आप इन जरूरतमंद बेटियों के लिए सैनिटरी पैड्स भी ले करके आते हैं तो यह भी एक बहुत बड़ा उपहार होगा और उन बच्चियों के जीवन में स्वास्थ्य को लेकर के एक नई जागरूकता आएगी, किशोरियों के स्वास्थ्य का संरक्षण हम कर सकेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुये कहा इस अभियान में इसी प्रकार से आप बढ़-चढ़कर भाग लें और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के उपहार के साथ-साथ बेटियों के लिए स्वास्थ्य का उपहार भी यदि ले करके आएँगे तो बहुत खुशी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *