Spread the love

सोशल मीडिया जनता के बीच सच्चाई पहुंचाने का सशक्त माध्यम: उमंग सिंघार
कांग्रेस की सोशल मीडिया नवसंचार के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेगी: नितेन्द्र सिंह


भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘‘नवसंचार’’ कार्यक्रम के तहत की गई। जिसमें प्रदेश भर से आए सोशल मीडिया योद्वाओं को भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफ़रत वाली बातों से सामना करने और पार्टी संगठन को सोशल मीडिया पटल पर रखकर पूरी सक्रियता से जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। भाजपा द्वारा फैलायी जा रही नफरत और प्रदेश की जनता को झूठ परोस कर छलने वाली योजनाओं को सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा प्रचारित और प्रसारित कैसे किया जाये उस पर रणनीति तैयार की गई। भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम पर कांग्रेस सोशल मीडिया तत्काल उनके झूठ का पर्दाफाश कर सके आदि विभिन्न मुद्दों पर टिप्स दिए गए। इस दौरान सोशल मीडिया आर्मी पोस्टर भी लॉच किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने कहा कि सोशल मीडिया के सभी साथियों को भाजपा द्वारा नफ़रत फैलाने वालों से डटकर लड़ने की जरूरत है। वर्तमान दौर में भाजपा राज में जो स्थिति प्रदेश में बनी हुई है उससे पूरा प्रदेश तरह-तरह की यातनाओं और समस्याओं से जूझ रहा है। सोशल मीडिया ही एक ऐसा सशक्त और मजबूत माध्यम है जिससे हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा के खिलाफ लड़ सकते हैं।
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सोशल मीडिया जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का काम हमारी कांग्रेस पार्टी सच्चाई के साथ कर रही है।
सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष नितेंद सिंह राठौर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि सोशल मीडिया नवसंचार कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया को व्यापक स्तर पर संचालित करेगी। जिसमें पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से संचार क्रांति लाकर भाजपा की किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी नीतियों को जन-जन पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *