
जबलपुर। बरगी थाना अतंर्गत गत 22 अगस्त को घाट पिपरिया बरगी रोड पर तीन मोटर सायकिल सवारों ने एक बाईक चालक को रोककर चाकू अडाकर उसकी मोटरसायकिल, मोबाइल और पर्स लूट लिया था| इस लूट कांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा हुआ मोबाइल और बाईक व घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल भी बरामद कर ली है| इस लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस कंट्रोलरुम में अतिरिक्त् पुलिस श्रीमति सोनाली दुबे ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम डोडा निवासी अजय विश्वकर्मा 22 अगस्त को सुख सागर मेडीकल अस्पताल में भर्ती अपने पिता को देखने के बाद अपने जीजा की मोटरसायकिल क्रमांक 20 एन 2548 से अपने घर ग्राम डोडा जा रहा था तभी तीन लडको ने उसे रोका और बरगी वाला रास्ता पूछा, इसी बीच एक लडके ने उसके गले में चाकू अडा दिया और बाईक, जेब में रखा पर्स और मोबाइल लूट लिया| इसके बाद लडको ने उसे पैदल दौडाया और उसकी बाईक लेकर भाग गए| सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस ने ग्राम सूखा निवासी राजा उर्फ देवेंद्र काछी, ग्राम लुहारी निवासी दीपक कुशवाहा और काली उर्फ रोहित बर्मन को गिरफ्तार किया| पूछताछ में तीनों ने वारदात करना स्वीकार किया| पुलिस ने तीनों आरोपियों से लूट का माल बरामद कर लिया| सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि आरोपियों से चोरी के दो पहिया वाहन भी जब्त किए गए|
