कुंडम घाटी में भीषण हादसा, घायल मेडीकल में भर्ती

जबलपुर। कुण्डम थाना अतंर्गत कुंडम घाटी में टेक्टर का ब्रेक फेल होने से टेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया| इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई वहीं बच्ची सहित 5 लोग घायल हो गए| सभी घायलों को उपचार के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और घायल लोग बेहनापानी के निवासी बताए गए है| ये लोग कुंडम के अमेरा गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां से लौटते वक्त घाटी पर भीषण हादसा हो गया| पुलिस के मुताबिक इस घटना में बेहनापानी निवासी 60 वर्षीय सत्तू बाई टेमरे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 62 वर्षीय केहर सिंह टेमरे, 32 वर्षीय रामबाई टेमरे, 10 वर्षीय मालती बाई, 35 वर्षीय श्याम लाल उटिया, और देवी सिंह घायल हो गए| सभी घायलों का जबलपुर मेडीकल कॉलेज में इलाज चल रहा है| कुंडम पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है|
