

कुंडलपुर नगरी में हुआ ध्वजदंड रोपण
जबलपुर – संस्कारधानी जबलपुर में रविवार 2 फरवरी से श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का 6 दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ होने जा रहा है जिसके लिए कार्यक्रम स्थल राईट टाऊन गोल बाजार में भव्य एवं मनोहारी कुंडलपुर नगरी बनाई गई है।
जहां शुक्रवार को विधि विधान पूर्वक ध्वजदंड रोपण की विधि सम्पन्न हुई ओर विशाल जन समुदाय के बीच ध्वजदंड का रोपण किया गया। जिसका सौभाग्य श्रीमती ज्योति नरेंद्र कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में बड़ा फ़ुआरा स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जिनालय में श्री पंच बालयति विधान का आयोजन किया गया जिसमे नगर गौरव पंडित अभयकुमार शास्त्री देवलाली, पं. राजेंद्रकुमार जैन, ब्रह्मचारी श्रेणिक जैन, डॉ. मनोज जैन, विराग शास्त्री, अनुभव मंगलार्थी, अभिनव शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रावकगणों ने धर्माराधना की।
विधान के पश्चात सकल समाज मंगलगान के साथ गोल बाजार स्थित कुंडलपुर नगरी पहुंची जहां माता पिता श्रीमती ममता विमल जैन, सौधर्म इंद्र – इंद्राणी श्रीमती सीमा योगेश जैन, महायज्ञ नायक – नायिका श्रीमती श्वेता संजय जैन, कुबेर इंद्र – इंद्राणी श्रीमती सोनल सुनील जैन सहित प्रतिष्ठाचार्य पंडित राजनीभाई दोशी हिम्मतनगर, भूपेंद्र शास्त्री विदिशा, अशोक जैन उज्जैन, मंडल अध्यक्ष अशोक जैन, फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन के साथ महोत्सव समिति उपस्थित रही सभी की उपस्थित में महोत्सव स्थल का शुद्धिकरण सहित अन्य गतिविधियां सम्पन्न कराई गई।
आज होगी हर्षवर्धन जैन की सभा –
महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन एवं नितिन जैन ने बताया कि महोत्सव की पूर्व बेला पर आज शनिवार 1 फरवरी को रात्रि 7.30 बजे से कुंडलपुर नगरी गोल बाजार में संस्कारधानी वासियों के लिए मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन की विशेष सभा का आयोजन रखा गया है जो कि पूर्णतः निःशुल्क रखी है अतः सम्पूर्ण समाज इसका लाभ ले सकती है।
कल रविवार 2 फरवरी से सकल जैन समाज की उपस्थित में महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा जिसमें सकल समाज सहित धर्म प्रेमी बंधुओं से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील आयोजक मंडल, वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन द्वारा की गई है। मंगल महोत्सव को लेकर सकल समाज में अपार उत्साह का वातावरण बना हुआ है सभी को प्रतीक्षा है भारत सहित सम्पूर्ण विश्व से जबलपुर पधार रहे साधर्मियों के शुभागमन की ओर सब मिलकर करेंगे जिनशासन की मंगल प्रभावना।
