

छिंदवाड़ा – पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिनांक 28.01.25 को सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये । इसी क्रम में श्रीमती संतोषी को अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष, श्रीमती सविता कनोजिया को ग्रामीण जिला अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दिया गया । जब यह जानकारी परासिया विकासखण्ड ग्राम भोकई में लगने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की और दोनों नव नियुक्त नेत्रियों श्रीमती संतोषी गजभिये एवं सविता कनोजिया के ग्राम में आगमन पर सर्वप्रथम मंदिर में पूजा अर्चना की एवं रैली निकालकर, डोल बाजों के साथ आरती उताकर, टीका लगाकर, हार मालायें पहनाकर फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्रामवासी सुखदयाल कनोजिया, दीपक कनोजिया, मंजू कनोजिया, अश्विन कनोजिया, विनोद महाबाग, आकाश कनोजिया, हरि किशोर खोबरे, जगदेव इनवाती, पवनदेव इनवाती, प्रकाश कनोजिया, मुकेश कतिया, राजू कनोजिया, सुनीत कनोजिया, जलशा कनोजिया, देवकी कनोजिया, सावित्री कनोजिया, जमनी कनोजिया, रेखा कनोजिया, कांति कनोजिया सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे ।
