
दमोह : शासकीय प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह के प्राचार्य डॉ. आलोक जैन के मार्गदर्शन एवं कॉलेज चलो अभियान प्रभारी डॉ. हरिओम दुबे के निर्देशन में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय दमोह में पहुंचकर कॉलेज चलो अभियान की टीम ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं नई शिक्षा नीति 2020 की विशेषताओं नए संचालित कोर्स जेसे biotechnology, संगीत, AI, FINTECH, बी. काम खुदरा प्रबंध जैसे अन्य कोर्स से अवगत कराया। जिसमें कॉलेज चलो अभियान समिति के सह संयोजक डॉ. रमेश प्रसाद अहिरवार, डॉ निहारिका चौरसिया, एकता मसीह ने शाला पहुंचकर 12 वी के विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित बस सेवा, छात्रवृत्ति योजनाएं, खेल कूद गतिविधियों, NCC, NSS संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। शाला प्राचार्य के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
