Spread the love


:: ऐसे बनाई लोगों के दिलों में जगह, आप भी हो जाएंगे इमोशनल ::
:: देश-प्रदेश के साथ अब जापानियों का भी सीएम डॉ. यादव ने मोहा मन ::
:: चेक-आउट पर होटल मैनेजमेंट-स्टाफ ने बड़ी देर तक बजाईं तालियां ::


टोक्यो/इन्दौर । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-प्रदेश की जनता का मन तो मोहा ही है, लेकिन अब उन्होंने जापान के लोगों के दिलों में भी जगह बना ली है। उनके सरल-सहज-आकर्षक व्यक्तित्व ने लोगों को कितना आकर्षित किया, इसकी बानगी जापान की राजधानी टोक्यो में देखने को मिली। दरअसल, जापान की यात्रा के चौथे दिन यानी 31 जनवरी को जब सीएम डॉ. यादव इम्पीरियल होटल से चेक-आउट कर रहे थे, तब होटल के पूरे मैनेजमेंट-स्टाफ ने उनके स्वागत में पलक-पांवड़े बिछा दिए। मैनेजमेंट और स्टाफ के सदस्यों ने सीएम डॉ. यादव की रवानगी के मौके पर बड़ी देर तक तालियां बजाईं। यादों को सहेजने के लिए लोगों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। लोग तब तक होटल के मैन गेट पर खड़े रहे, जब तक सीएम डॉ. यादव का काफिला वहां से रवाना नहीं हो गया। लोग जापानी अंदाज और भाषा में उन्हें विदाई दे रहे थे।
इस मौके पर इम्पीरियल होटल मैनेजमेंट ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे सरल व्यक्तित्व कभी-कभी ही यहां ठहरने आते हैं। उनके साथ इतने दिन बिताकर कभी ये नहीं लगा कि हम किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वे वीआईपी हैं। वे हर वक्त आम इंसान की तरह ही पेश आए। उन्होंने कभी वीआईपी वाला रुतबा दिखाया ही नहीं। वे बातचीत और व्यवहार करने में बेहद सहज थे। हमने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। यह तस्वीरें हम हमेशा अपने पास रखेंगे।
:: उच्च अधिकारियों-उद्योगपतियों के साथ होंगी बैठकें ::
गौरतलब है कि, अपनी यात्रा के चौथे दिन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई अहम बैठकें करेंगे। वे गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों में अधिकारियों-उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे। इस चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर राज्य में निवेश और टेक्नोलॉजी पर बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *