Spread the love

नशे में ड्राइविंग करने वाले ड्राइवर के मिनी ट्रक को किया जब्त
दमोह। पुलिस ने एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर जांच अभियान चलाया। शनिवार रात पावर ग्रिड तिराहा, धरमपुरा तिराहा और किल्लाई नाका पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहनों पर कार्रवाई की। इन वाहनों से कुल 11,600 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए एक मिनी ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस मामले को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जांच के दौरान दस्तावेजों की हुई जांच

पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान दस्तावेजों की भी गहन जांच की। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस का ध्यान नशे में वाहन चलाने वालों पर है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *