
हटा/ जनपद पंचायत हटा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत वर्धा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंतपंचमी से मेले का आयोजन शुरू हो चुका है जिसमें दमोह,पन्ना,छतरपुर जिलों से दुकानदार मालवाहक वाहनो से दुकानें लेकर मेले में दुकानें लगाने आ रहे है!
दरअसल बर्धा लगने वाले मेले के समीप चौपरा नाले के पास मेले में समान लेकर आ रहा एक तीन पहिया मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे मालवाहक ऑटो में रखा समान उथल पुथल हो गया गनीमत रही कि मालवाहक ऑटो में सवार चालक एवं उसके साथी को कोई हानि नहीं पहुंची,स्थानीय लोगों की मदद से मालवाहक ऑटो को सीधा किया गया!
