



हटा ! सिविल अस्पताल हटा में पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के किशोर किशोरी साथिया को सीबीएमओ डॉ उमाशंकर पटेल के द्वारा प्रमाण पत्र देकर ऐसे किशोर किशोरी साथिया को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने ग्राम स्तर में बाल विवाह, नशा मुक्त, एनीमिया जागरूकता, पल्स पोलियो अभियान, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को आयरन टेबलेट को लेकर जागरूकता अभियान मैं किशोर किशोरी साथिया के द्वारा अपने स्तर पर सहभागिता दी गई एवं बेहतर कार्य किया गया इसको लेकर किशोर किशोरी साथिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत किशोर किशोरी साथिया के द्वारा सिविल अस्पताल हटा में कार्यक्रम के दौरान सभी को साथिया की ग्राम स्तर में क्या भूमिका रहती है एवं साथिया का किस तरह से कार्य रहता है इसको लेकर प्रेजेंट किया गया और आरकेएसके के 6 घटक और तीन उद्देश्य को लेकर भी किशोर किशोरी के द्वारा कार्यक्रम में प्रेजेंट करते हुए विस्तारित किया गया जिसमें स्वास्थ विभाग के अधिकारियों द्वारा बच्चों की सराहनीय प्रशंसा की गई !
वही सीबीएमओ डॉक्टर उमाशंकर पटेल के द्वारा हटा ब्लॉक की सभी साथिया का आगामी माह में होने वाले साथिया सम्मेलन पर भी चर्चा की गई जिसमें हमारे अपने-अपने ग्राम स्तर में जो कार्य करते हैं और वह एक स्वस्थ विभाग का हिस्सा है जिससे हमारे किशोर किशोरी सीधे मुख्यालय से जुड़ जाएंगे और आने वाले समय में साथिया आशा कार्यकर्ता की रीड की हड्डी बन सकेंगे ग्राम स्तर में ग्रामीण जनों को भी स्वास्थ संबंधित जानकारी के साथ समय पर लाभ मिल सकेगा l गणतंत्र दिवस की शुभ अवसर पर कार्यक्रम में सीबीएमओ डॉक्टर उमाशंकर पटेल ,बीसीएम देवेंद्र ठाकुर ,बीपीएम विक्रम ठाकुर के साथ स्वास्थ विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता अनिल अहिरवार ,ट्रेनर करण सिंह , एवं सीमा राजा उपस्थित रहे l
