Spread the love

दमोह ! स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ दमोह पर गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का वसंत पर्व आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप बोध दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं जप तप यज्ञ एवं दीप यज्ञ के साथ मनाया गया। प्रातः सूर्योदय से सूर्यास्त तक गायत्री महामंत्र का सामूहिक अखंड जप, प्रातः दैनिक यज्ञ के साथ 1 दीक्षा संस्कार,1 पुंसवन संस्कार और 2 विद्यारंभ संस्कार कराए गए।पंडित वीरेंद्र गर्ग ने यज्ञ संपन्न कराते हुए वीणा पाणी मां सरस्वती का पूजन अर्चन के पश्चात आचार्य श्रीराम शर्मा जी का पूजन कराते हुए बतलाया कि 15 वर्ष की आयु में आज ही के दिन वर्ष 1926 में गुरुदेव को आत्मबोध हुआ,उनके गुरु सर्वेश्वरानंद जी ने दर्शन देकर उन्हें 24 वर्षों तक गायत्री साधना करने का निर्देश दिया और उसे भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धार में समर्पित करने कहा।शाम को दीप यज्ञ में परिव्राजक के सी गुप्ता द्वारा बसंती चोला रंग डालो गीत गाकर सभी को देशप्रेम से उत्प्रेरित कर दिया।दीपयज्ञ का संचालन जिला समन्वयक बी पी गर्ग द्वारा करते हुए वसंत पंचमी पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *