पति ने दोनों को रात 1 बजे कमरे में बंद कर लगाया ताला
महिला ने कहा कि एसडीओ सूत्रकार एक जांच लेकर उससे मिलने आए थे
टीकमगढ़। टीकमगढ़ में 335 किलोमीटर की दूरी तय कर वन विभाग की महिला क्लर्क से मंडला में पदस्थ एसडीओ अपने सरकारी वाहन से पहुंच गए। पति राम गोपाल अहिरवार घर से कहीं बाहर गया था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का आरोप है। पति रामगोपाल जब देर रात घर वापस लौटा, तो दोनों को एक कमरे अंदर पाया। घटना शनिवार-रविवार रात करीब 1.30 बजे की है। नाराज पति रामगोपाल ने पत्नी और एसडीओ श्रीराम सूत्रकार कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ दी है।पति राम गोपाल अहिरवार ने बताया कि उन्हें कुछ समय से पत्नी पर संदेह था। पत्नी के मोबाइल में एसडीओ के साथ मैसेज मिलने पर उन्होंने पहले भी एसडीओ श्रीराम सूत्रकार को चेतावनी दी थी। शनिवार को एसडीओ के आने की जानकारी होने पर वह रात भर घर के बाहर जागते रहे। जब दोनों को पकड़ा गया, तो महिला ने पति अहिरवार को धमकी दी, उसके कहा- वह आत्महत्या करके उसे झूठे केस में फंसा देगी।
पत्नी ने एसडीओ से जान का खतरा बताया
दरअसल, जब पति राम गोपाल पत्नी और एसडीओ श्रीराम सूत्रकार को घर पाया, तो वह भड़क गया। दोनों को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया। इसके बाद डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी और एसडीओ सूत्रकार को देहात थाने ले गई। जहां पर दोनों से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और एसडीओ से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। महिला ने कहा कि एसडीओ सूत्रकार एक जांच लेकर उससे मिलने आए थे। पति की शिकायत पर जब पुलिस पहुंची तो महिला ने पूछताछ में बताया कि उसकी विभागीय जांच चल रही है। जांच के सिलसिले में एसडीओ को घर बुलाया था। उन्हें दोपहर में आना था, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण रात हो गई। देहात थाने पहुंचकर भी महिला ने एसडीओ का बचाव करते हुए बयान दिया। जिसके चलते पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।साल 2014 में महिला ने रामगोपाल अहिरवार से दूसरी शादी रचाई। पति रामगोपाल डबल एमएम, बीएड है। पूर्व में अतिथि शिक्षक रहा, लेकिन अब प्राइवेट जॉब करता है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। इसी बीच पति रामगोपाल को अपनी पत्नी के संबंध एसडीओ सूत्रकार से होने की जानकारी लगी।
पहला पति वन रक्षक के पद पर तैनात था
महिला की पहली शादी साल 2010 में टीकमगढ़ के शिवपुरी में विशाल सिंह प्रभाकर से हुई थी। विशाल सिंह शिवपुरी में वन विभाग में वन रक्षक के पद पर तैनात थे। साल 2012 में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।इसके बाद साल 2013 में महिला की शिवपुरी में वन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली। 2014 में उसका तबादला निवाड़ी हुआ और 2016 में टीकमगढ़ में तबादला हो गया था। वर्तमान में महिला टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ में क्लर्क के पद पर है।
