Spread the love

पुलिस ने चार घंटे में किया चोरी के मामले का खुलासा, चोरी का माल भी बरामद
अशोकनगर। शहर की कोलुआ रोड़ स्थित राशन दुकान के ताले तोडक़र चोरी करने वाले आरापियों को देहात थाना पुलिस ने चार घंटे के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरापियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार को फरियादी राहुल पुत्र सुखलाल जैन निवासी सुभाषगंज अशोकनगर ने थाना देहात पर सूचना दिया कि फरियादी की कोलुआ रोड यूनियन बैंक एटीएम के पास किराने की दुकान से दिनांक 2-3 फरबरी की दरम्यानी रात दुकान की शटर के ताले तोडक़र दुकान से 6 ड्रम 15 लीटर तेल के प्रेस्टीज कंपनी के, 100 रूपये की चिल्लर एवं दुकान की सील व अन्य सामान को चुरा कर ले गया है रिपोर्ट पर से थाना देहात पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपियों की पतारशी हेतु दुकान व आसपास लगे कैमरों की फुटेज प्राप्त जाने पर संदेही की पहचान संभव हो पाई, जिनकी जानकारी मुखबिरों से प्राप्त की जाने पर उक्त फुटेज विकास उर्फ टिकिया पुत्र सुखदीन माली उम्र 32 साल निवासी नहर कालोनी अशोकनगर के जैसे होना बताया, उक्त व्यक्ति थाना देहात का निगरानी बदमाश भी है। पहचान होने से संदेही के घर पर दविश देकर पुलिस अभिरक्षा में लिया और उससे अपराध के संबंध में पूछताछ की तो संदेही ने स्वयं के द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार की तथा चोरी का माल अभिषेक उर्फ गोलू पिता राजेंद्र शमी उम्र 20 साल निवासी नहर कालोनी अशोकनगर को बेंचना बताया। आरोपी के बताए अनुसार चोरी का माल खरीदने वाले अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *