Spread the love

पुलिस मुख्यालय बना रहा है सूची, शासन से हरी झंडी मिलते ही होगा बड़ा उलटफेर

भोपाल । प्रदेश सरकार अब पुलिस महकमें बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में है। सालों से एक ही जिले या संभाग में जमे उपनिरीक्षक से लेकर उप पुलिस अधीक्षकों तक के अधिकारियों को हटाया जाएगा। साथ ही जिला पुलिस अधिकारियों को भी बड़ी संख्या में बदला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जल्द ही गृह विभाग की समीक्षा करने वाले हैं। समीक्षा के बाद पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव होगा। पुलिस मुख्यालय ने महकमे में कसावट के लिए एक प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हंैं, जिनसे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में अपराधों की समीक्षा के बाद पुलिस मुख्यालय ने सुधार का प्रस्ताव तैयार किया है। जिससे सबसे खास यह है कि एक ही जिला या संभाग में लंबे समय से जमे पुलिस अधिकारी को तत्काल हटाया जाए। इसके अलावा जिलों में लंबे समय से से पदस्थ ऐसे अधिकारी जिनकी परफॉर्मंेस रिपोर्ट सही नहीं है, उन्हें भी मैदानी पदस्थापना से हटाया जा सकता है या फिर नवीन पदस्थापना दी जा सकती है। फिलहाल पुलिस सुधार के इस प्रस्ताव पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

बड़े अधिकारी का भी होगा फेरबदल
राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले कर चुकी है। इस अनुपात में पुलिस अधिकारियों की जमावट नहीं हुई है। अब अगला बड़ा फेरबदल पुलिस महकमे में ही होगा। जिसमें पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी बदलें जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि निकट भविष्य में डेढ़ दर्जन करीब जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं। साथ ही राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी थोकबंद तबादला होना है।

विवादित अधिकारी मैदानी पदस्थापना से हटेंगे
राज्य शासन के पास पुलिस महकमे की भ्ीा खुफिया रिपोर्ट पहुंचती है। पिछले दिनों ग्वालियर पुलिस के तीन पुलिस कर्मियों को थाने में लेनदेन को लेकर हुए कथित विवाद के बाद पुलिस मुख्यालय ने ग्वालियर रेंज आईजी की रिपोर्ट पर तत्काल सतना भेज दिया। साथ ही जांच बैठा दी। इसी तरह अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी बदला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *