Spread the love

विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर अपने सपने साकार करें-कलेक्टर श्री कोचर

सुपर 100 के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में आज से नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ

जेईई, नीट और क्लैट परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क कराई जायेगी

दमोह : कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने कहा स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ी पहल की है, जिला शिक्षा अधिकारी और उत्कृष्ट विद्यालय के साथ ही दूसरे स्कूलों के शिक्षकगणों और सभी की टीम ने मिलकर सुपर 100 को जमीन पर उतारने की एक बड़ी पहल की है। उन्होंने कहा सुपर 100 का कॉन्सेप्ट कई जगह चलता है, भोपाल में भी है और दूसरी जगह भी है, लेकिन दमोह में ये अभी तक नहीं था, यहाँ के 07 विद्यालयों के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा नीट, क्लेट और आई.आईटी. के एंट्रेंस एग्ज़ाम के लिए ली गई थी, जिसमें 305 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया है जो टॉप 100 है और उनकी आज से कोचिंग शुरू की है। यह बात आज उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में सुपर 100 नि:शुल्क कोचिंग के शुभांरभ अवसर पर कलेक्टर श्री कोचर ने कही। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ओर प्राचार्य एस आर अहिरवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

 कलेक्टर श्री कोचर ने कहा अभी हर संडे और छुट्टी के दिन कक्षाएं शुरू की है, आज चर्चा हुई और टीचर्स में इतना उत्साह है कि वो स्वयं कह रहे हैं कि अब इसको डेली बेसिस पे यदि हम कर सकते हैं तो बहुत ही अच्छा होगा। तो सप्ताह में 5 दिन तक इसको बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। ताकि विद्यार्थियों की स्कूल की पढ़ाई और यहाँ की पढ़ाई दोनों हो सके। उन्होंने कहा जब विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई करते हो तो स्कूल की पढ़ाई अपने आप होती जाती है, दोनों पढ़ाईयों का बैलेंस बना करके तैयारी हो जाए। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को इसमें मटेरियल भी नि:शुल्क प्रोवाइड कराएँगे। उनके डाउट क्लियरिंग सेशन होंगे, उनको मॉक टेस्ट पेपर्स हल कराये जाएंगे, बिलकुल एक प्रतियोगी परीक्षा के लिए जो प्रोफेशनल तरीके से जो पढ़ाई कराई जाती है, वैसा यहां पर कराने का प्रयास नीट, क्लेट और आई.आईटी. के लिये कर रहे हैं। यह विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर होगा कि वो इसके माध्यम से अपने सपने साकार कर सकें, डॉक्टर बन सके, अच्छे इंजीनियर बन सके, अच्छे लॉयर बन सके और ये तीनों देश के सबसे प्रतिष्ठित परिक्षाओं में से है। उन्होंने कहा हम लोग पूरी ताकत झोंक देंगे, जितनी मदद विद्यार्थियों की कर सकते हैं करेंगे। हमारा सपना है कि 100 के 100 विद्यार्थी चयनित हो।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा हम सब ने सुपर 30 पिक्चर देखी है, उसके बाद एसपिरेन्ट्स पिक्चर भी सब लोगों ने देखी होगी, जिसमे यू.पी.एस.सी. के लिए विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं और उसके बाद मैंने भोपाल में सुपर 100 देखा है, वहाँ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सुपर 100 उन्होंने चलाया है, वह बहुत ही बड़े स्केल पर है, उसमें सरकार का भी बहुत सहयोग है क्योंकि उसके लिये बिल्डिंग बनी हुई है। लेकिन हमारे पास इतने संसाधन नहीं थे, तो हमने शिक्षा विभाग से सलाह मशवरा किया कि क्यों ना हम विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं प्रारंभ करें, क्योंकि जब मैं स्कूलों में जाता हूँ, ग्रामीण क्षेत्र में और सब जगह, जब मैं बच्चों से पूछता हूँ कि आपको नीट परीक्षा के बारे में क्या पता है, तो कईयों के चेहरे पर प्रश्न चिन्ह होते है, जवाब नहीं आ पाते है, तो लगा की ये तो बहुत मुश्किल काम है यदि ये बच्चे इसको क्लियर नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वे बच्चे डॉक्टर बनना चाहते है, इंजीनियर बनना चाहते है, लेकिन उनको पता ही नहीं की क्या करना है, कैसे पढ़ना है और कॉमपिटेटिव एग्ज़ाम की पढ़ाई और स्कूल की पढ़ाई में जमीन आसमान का फर्क है, वो अंतर इनको यहां पर समझ में नहीं आएगा, तो ये कभी सक्सेसफुल नहीं हो सकते है। इससे फिर आईडिया आया था, फिर स्कूल शिक्षा विभाग के हमारे सभी अधिकारियों से शेयर किया, शिक्षक शरद मिश्रा ने इसको टेक अप किया की सर मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूँ, मैं इसको करूँगा। मुझे बहुत खुशी है की एक माह पहले हमने डिस्कॅस किया था और एक माह के अंदर उन्होंने इसको जमीन पे उतार दिया।

            कलेक्टर श्री कोचर ने शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों से कहा यहाँ एक बड़ा सपना साकार करने की दिशा में पहला कदम उठाया है और आप वो सौभाग्यशाली 100 विद्यार्थी है जिनको पहली बार मौका मिला है नीट, क्लेट और आई.आईटी. की परीक्षाओं की तैयारी यहां पर करने का। उन्होनें कहा आप लोगों के माध्यम से हमारा लक्ष्य यह है कि अगले साल जब नीट, क्लेट और आई.आईटी. के एग्ज़ाम्स होंगे, तो हमारे जिले के सेलेक्शन बड़ी संख्या में होने चाहिए। सुपर 100 में से अधिकतम विद्यार्थी सेलेक्ट होकर वहाँ पर जाये। इसीलिए यह सेवा आपको प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *