Spread the love

छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच परिजन बच्ची को तलाशते हुए मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गए। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका शुक्रवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी आरोपी विनोद अहिरवार ने उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाया। जब बच्ची उसके पास पहुंची तो वह उसे अपने साथ कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। इस बीच बच्ची के परिजन उसकी तलाश करते हुए आरोपी के घर में पहुंच गए और रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की जानकारी लगते ही हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा, उपनिरीक्षक मोहिनी शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर उपनिरीक्षक ने बालिका और उसके परिजन के बयान दर्ज किए। साथ ही आरोपी विनोद अहिरवार को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर पॉक्स एक्ट की धारा 65(1), 126(2) 2/4 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *