Spread the love

गढ़ाकोटा। थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। डरा-धमका उसे चुप रखा। लेकिन आरोपी की हरकतों से परेशान होकर सोमवार देर रात छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटनास्थल रेस्टोरेंट पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता ने परिवार वालों के साथ थाने आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर 2024 को वह अपने कॉलेज से घर आ रही थी। बस स्टैंड पर थी। तभी स्टैंड के पास उसका दूरा का रिश्तेदार मिला। जिसने बाइक से उसे घर छोड़ने की बात कही। पहले से परिचित होने के कारण भरोसा कर छात्रा उसकी बाइक पर बैठ गई। लेकिन रास्ते में आरोपी की नीयत बदल गई। उसने छात्रा को मंदिर जाने के लिए बोला। जिसके बाद आरोपी पथरिया में स्थित एक रेस्टोरेंट/होटल में ले पहुंचा। जहां जबरदस्ती छात्रा के साथ गलत काम किया।

घटना के बाद स्टैंड पर पीड़िता को छोड़कर भागा आरोपी

छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराया धमकाया। घटनाक्रम के बाद आरोपी बाइक से छात्रा को बस स्टैंड लेकर पहुंचा और स्टैंड पर छोड़कर भाग गया। डर के कारण पीड़िता ने घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन आरोपी लगातार फोन लगाकर पीड़िता को परेशान करने लगा। मिलने के लिए बुलाने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी आपबीती परिवार वालों को बताई। जिसके बाद परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता के बयान कोर्ट में कराए गए हैं। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *