Spread the love

रात 2.30 बजे तेज स्पीड में पलटी स्कार्पियो ने खाई थी चार पलटी, तीन की हालत नाजुक
भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में स्थित ट्रूबा कॉलेज के सामने तेज स्पीड में दौड़ रहीं स्कार्पियो कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। दर्दनाक एक्सीडेंट में जहॉ एक युवक की मौत हो गई वहीं गाड़ी में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमे तीन की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा रविवार-सोमवार की करीब आधी रात 2.30 बजे का है। बताया गया है की युवक अपने दोस्त की बारात से वापस लौटकर दूल्हे को लेकर चाय पीने ढाबे पर जा रह थे। हादसा कितना भीषण था, इसक अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की चार पलटी खाई स्कार्पियो चारो और से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गेट खुलने पर उसके सवार युवक उछलकर सडक पर जा गिरे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फैजान खान पुत्र फैय्याज खान (25), पीजीबीटी कॉलेज कैम्पस बैरसिया रोड पर रहता था। निजी काम करने वाले फैजान के करीबी दोस्त रेहान खॉन की बारात का फंक्शन लांबाखेड़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में रखा गया था। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी दोस्तों ने दुल्हन और दूल्हे के परिवार वालो को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद स्थित घर पर छोड़ दिया। इसके बाद दोस्त दूल्हे को लेकर तीन कारो में सवार होकर चाय पीने के लिए ढाबे के लिये निकल गए थे। रात करीब 2.30 बजे सभी दोस्त वापस लौट रहे थे। सबसे आगे वाली गाड़ी में दूल्हा रेहान और अन्य लोग बैठे थे, बीच में चल रही स्कार्पियो में फैजान सहित 9 लोग सवार थे, जिसे असिर खॉन चला रहा था। उसके पीछे चल रही तीसरी कार में दूल्हे के अन्य दोस्त और रिश्तेदार बैठे थे। ट्रूबा कॉलेज के पास अवंतिका मैरिज गार्डन के सामने पहुचंने पर तेज स्पीड में चल रही स्कार्पियो अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। सड़क किनारे कच्चे में उतरने के बाद जैसे आसिन ने उसे वापस सड़क पर लाने का प्रयास किया लेकिन कार पलटी और आगे बोनट की ओर से तीन-चार पलटियां खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी के एयर बैग नहीं खुलने की वजह से उसमें बैठा फैजान और गाड़ी चला रहा असिर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अन्य दोस्तो ने उन्हें फौरन ही इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले की फैजान ने दम तोड़ दिया था। हादसे में घायलों के नाम अरहम उल्ला, उमेर अली, अरह, हमजा, असिर व जोएब का अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वलाो को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *