Spread the love


किसानों के हितों के लिए जितने कार्य भाजपा सरकार में हुए, उतने कभी नहीं हुए -विष्णुदत्त शर्मा

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व पर रविवार को प्रदेश में किसान सदस्यता दिवस मनाकर किसानों को सदस्यता दिलायी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के मक्सी रोड़ स्थित वार्ड क्र. 40 के बूथ क्र 82, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन पर्व के राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के ग्राम धनखेड़ी के बूथ क्र. 162, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा धार, इंदौर ग्रामीण व महू, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र कुमार पाण्डेय सांवेर, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह इंदौर के सांवेर व सीहोर जिले के आष्टा विधानसभा के जावर मंडल के बूथ क्र. 42 में किसानों व ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किसान सदस्यता दिवस में शामिल होकर किसानों व ग्रामीणों को भाजपा का सदस्य बनाया।
भाजपा देश व जनता की सेवा के लिए कार्य करती है-डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान सदस्यता दिवस पर रविवार को उज्जैन के मक्सी रोड़ स्थित वार्ड क्र. 40 के बूथ क्र 82 पर किसानों को मिस कॉल से भाजपा का सदस्य बनाते हुए कहा कि यह संगठन पर्व देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने का अभियान है। सभी कार्यकर्ता हर बूथ के घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान में अपना योगदान दें। हम सभी भाजपा संगठन के कार्यकर्ता हैं जो सत्ता के लिए राजनीति नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करते है। हमारी पार्टी ने आजादी के बाद प्रदेश के जिन बूथों पर चुनाव नहीं जीता है, उन बूथों को मजबूत बनाकर जीत का परचम फहराना है। पार्टी नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसें हमें मिलकर पूरा करना है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सामाजिक सरोकारों के साथ सभी धर्म-समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *