प्रशासन के चुस्त व्यवस्थाओ के बीच निकाला जुलूस


हटा/- ईद मिलाद-उन-नबी का यह पर्व है। इस्लाम धर्म का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार मना जाता है।आज के दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उनके जन्म दिवस के अवसर पर पैगंबर साहब की याद में खुशी के पर्व के तौर पर इस त्योहार को मनाते हैं।ईद मिलाद उन नबी प्रतिवर्ष अरबी माह रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है।हटा नगर में भी मदार चिल्ला मस्जिद मैदान में ईद ए मिलाद उन नबी के इस मौके पर सुबह 08 बजे परचम कुशाई के उपरांत पैगंबर मुहम्मद साहब की शान में नात सलाम पेश किया गया।
जिसके बाद चारों मस्जिदों के इमामों के मार्गदर्शन में अध्यक्ष सादिक पठान व ईद मिलाद उन नबी कमेटी की अगवाई में तमाम जुलुस ए मुहम्मदी मदार चिल्ला मैदान से एक विशाल जुलूस के रुप में निकाला जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः यथा स्थल पहुंचाकर अमन चैन की दुआ मांगी गई।
शहर गस्त के दौरान दौरान मुस्लिम समुदाय का हिंदू भाईयो द्वारा भाईचारे के साथ स्वागत किया।
जुलुस ए मुहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाला गया, इस दौरान पुलिस प्रशासन में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम राकेश मरकाम, एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन, थाना प्रभारी मनीष कुमार नायब सहित पुलिस प्रशासन पूरी व्यवस्थाओं के साथ मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।
