Spread the love

मुमुक्षु मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन आज मनायेगा क्षमावाणी महोत्सव


छिंदवाड़ा – भादों सुदी चतुर्दशी मंगलवार अनंत चौदस के शुभ दिन सकल दिगंबर जैन समाज ने दशलक्षण महापर्व पर मंगलगान के साथ भक्ति भाव पूर्वक उत्तम ब्रह्मचर्य की मंगल आराधना कर 1008 तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया।
इस अवसर पर नगर के अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय में दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा प्रातः काल की मंगल बेला पर श्री जिनेन्द्र पूजन, सोलह कारण पूजन, रत्नत्रय पूजन, पंचमेरू पूजन, दशलक्षण पूजन विधान कर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की मंगल आराधना के साथ 1008 वासुपूज्य भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाकर निर्वाण लाडू चढ़ाया।
मंगल प्रवचनों के क्रम में वीतराग भवन में गुरुदेवश्री के सीडी प्रवचनों के साथ पंडित राजकुमार शास्त्री उदयपुर एवं स्वाध्याय भवन में पंडित अंकित शास्त्री जयपुर के श्रीमुख से ज्ञायक भगवान आत्मा की महिमा जानी, संध्या की बेला पर सकल समाज ने श्री जिनेन्द्र भक्ति के बाद अक्षय निधि प्रतियोगिता एवं धार्मिक भजनों पर आधारित अंताक्षरी में हिस्सा लिया। जिसका संचालन वर्षा पाटनी, आर्या जैन एवं सुमित राज, इशित राज जैन द्वारा किया गया।
आज मनेगा क्षमावाणी महोत्सव –
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया की आज बुधवार को मंडल एवं फेडरेशन दोपहर 3 बजे से वीतराग भवन गोल गंज में क्षमावाणी महोत्सव मनावेगा जिसके बाद साधर्मी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है जिसमे सम्मिलित होने की अपील मंडल एवं फेडरेशन ने सकल जैन समाज से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *