Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर के क्राउन पैलेस में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर के क्राउन पैलेस में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में कई व्यवधान उत्पन्न किए। फिर वह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुई। कांग्रेस नेता महाकुंभ में डुबकी लगाने तो गए नहीं लेकिन इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष महाकुंभ के लिए बेशर्मी पूर्ण बयानबाज़ी से भी पीछे नहीं हटे। यही कांग्रेस का असली एवं सनातन विरोधी चेहरा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साधु संतों सहित इतनी बढ़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचे हैं। इनको किसी ने कोई प्रलोभन नहीं दिया बल्कि सभी आस्था के कारण महाकुंभ में पहुंचे थे। यह महाकुंभ की महत्ता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस प्रकार पोट में रखे फूल जितने सुन्दर मनभावन लगते हैं वह उतने वास्तविकता में नहीं दिखते हैं, क्योंकि वह नकली है। यही स्थिति कांग्रेस की है। आईने में हम जैसे हैं, वैसे ही दिखते हैं, परंतु कांग्रेस को जब जनता आईना दिखाती है तो वह आईने को ही तोड़ने लग जाती है, इसलिए आज कांग्रेस की यह दुर्गति हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्ष के शासनकाल में बजट मात्र 20 हजार करोड़ का हुआ करता था, परंतु 2003 से जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से 3.15 लाख करोड़ का बजट हो गया है। कांग्रेस के शासनकाल में मात्र पांच मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 30 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हैं।
भाजपा सरकार जनता से किया हर वादा पूरा करेगी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हमने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक करके पूरा करना काम शुरू कर दिया है। इस वर्ष गेहूं खरीदी का भाव 2600 रु. प्रति. क्विंटल इसका प्रमाण है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं लेकिन यह कांग्रेस के नेता केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से बेशर्मी पूर्ण बयानबाज़ी कर झूठी बातें करते हैं। कांग्रेस ने किसानों से कहा था कि हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा। परंतु कमलनाथ सरकार में किसानों से लाल, पीले, नीले फार्म भरवा कर उनका अपमान किया। प्रदेश सरकार लगातार प्रतिमाह बहनों के खातों में 1250 रूपए दे रही है। जिससे बहनें आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते कभी उद्योग धंधों की चर्चा नहीं की। न कभी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। लेकिन हाल ही में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सागर को 30 हज़ार करोड़ का निवेश विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त हुआ और इसके अंतर्गत कई कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *