Spread the love

लोकायुक्त ईओडब्लयू ने दर्ज किया मामला
बुरहानपुर। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली भाजपा शासित नगर निगम में ई कचरा वाहन खरीदी मामले में 30 लाख के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं इस को लेकर शिकायतकर्ता संदीप यादव नितिन गवली ने लोकायुक्त और ईओडब्लयू में शिकायत की जहां मामला दर्ज हो चुका है। शिकायतकर्ताओं ने नगर निगम की क्रिय समिति और जिम्मेदार अफसर पर आरोप लगाते हुए मीडिया को दस्तावेज बताते हुए कहा है कि नगर निगम के कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू और क्रिय समिति ने मिली भगत कर पोर्ट विशेष जैम कर निविदा को प्रकाशित कराकर व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाया गया है, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जो वाहन स्थानीय तौर पर 8.19 में मिल रहा है वहीं अधिकारियों ने मिली भगत कर वहां उत्तर प्रदेश से 11 लाख से अधिक कीमत में खरीद कर 10 वाहन खरीदी पर 30 लाख का भ्रष्टाचार किया है, शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं कि इस टेंडर को ई पोर्टल पर डाला जाता तो स्थानीय कंपनी निविदा डालती लेकिन नगर निगम के कार्यपालन यंत्री और आयुक्त ने जानबूझकर उत्तर प्रदेश के जैम पोर्टल पर निविदा का प्रकाशन कराया गया निगम अब तक इस पोर्टल के माध्यम से एक ही कंपनी को 14 टेंडर दे चुका है जो अपने आप में प्रमाण है की निगम के अधिकतर कार्य के टेंडर एक ही कंपनी को मिलने से व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाया जा रहा है शिकायतकर्ता संदीप जाधव नितिन गवली ने इस पूरे मामले को लोकायुक्त और ईओडब्लयू के समक्ष रखा है जिसे कार्यवाही के लिए दर्ज कर लिया गया है इस पूरे मामले पर जब मीडिया ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *