Spread the love

10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर एकांउट में जमा कराता था रकम
छिंदवाडा / भोपाल। साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने टेलीग्राम पर @एमपीबोर्डऑफिशियली और @एमपीबोर्डऑफिशियल्स नाम से चैनल बनाकर छात्रो को दंसवी और 12वीं के पेपर दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को छिंदवाडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने फर्जी चैनल पर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग करता था। इसके बाद छात्रों को जाल में फंसाते हुए परीक्षा से पहले ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देता और अपने एकांउट में रकम ट्रांसफर करवाकर फोन बंद कर लेता था। सायबर क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए फर्जी पेपर बेचने की शिकायते मिलने पर थाना क्राइम ब्रांच में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा – 319(2) बीएनएस एवं 66 (सी) 66(डी) आईटीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। टीम ने जॉच के दौरान मिले तकनीकी सुरागो के आधार पर आरोपी दीपांशू कोरी पिता रमेश कोरी (19) निवासी, विवेक नगर, नंदन दमुआ जिला छिंदवाडा की पहचान जुटाई और उसे छिंदवाड़ा में घेराबंदी कर दबोच लिया।

आरोपी दीपांशू 12वीं पास है, उसने माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का लोगो प्रयोग कर टेलीग्राम एप पर @एमपीबोर्डऑफिशियली और @एमपीबोर्डऑफिशियल्स नाम से ग्रुप बनाये और 10वी,12वी के बच्चो को वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देना शुरु किया। इसके बाद बाद में शातिर ने उनसे अलग-अलग ग्रुप मे पॉच सौ से 1 हजार रुपये देने पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का कहकर रकम टेलीग्राम के क्यू आर कोड के जरिये फर्जी खातो मे जमा करवा कर लिए। रकम आने पर शातिर बच्चो को गुमराह करते हुए उन्हें सेम्पल पेपर दे देता था। और फिर अपना मोबाइल बंद कर लेता था। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि ठग शिवम सैकड़ो बच्चो से ठगी कर चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 मोबाईल फोन, 2 सिमकार्ड जप्त किये है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सायबर क्राईम व्दारा टेलीग्राम पर एमपी बोर्डक्लास12 पेपर लीक और एमपीबोर्ड पेपर-ऑफिशियल के नाम से ग्रुप बनाकर 10वी,12वी के बच्चो को वार्षिक परीक्षा के पेपर दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक और आरोपी शिवम यादव पिता अरविंद सिह यादव (19), मानसी को भिंड से गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह अब तक 4 टेलीग्राम ग्रुपो पर कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
सायबर सेल ने जारी की थी एडवायजरी
भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बीते दिनो एडवाइजरी जारी करते हुए छात्रो से कहा था, की छात्र किसी भी टेलीग्राम ग्रुप पर बेचे जा रहे पेपर को खरीदने से बचें। क्योकिं परीक्षा के समय साइबर फ्रॉड गैंग भी एक्टिव हो जाती हैं। और टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिये नकली पेपर बेचकर पैसो की ठगी करते हैं। टेलीग्राम ग्रुप्स में जुड़कर पेपर खरीदने से न केवल परीक्षा में फेल होने का खतरा बढ़ सकता है, बल्कि छात्रों का केरियर भी दांव पर लग सकता है। साइबर क्राइम ने टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए फर्जी पेपर बेचने की शिकायते मिलने पर टेलीग्राम पर सक्रिय एमपी बोर्ड पेपर लीक, सप्लीमेंट्री पेपर लीक, एमपी बोर्ड पेपर लीक 2025, एमपी बोर्ड पेपर लीक 2024-25 और एमपी बोर्ड क्लास 12 पेपर 2025 नाम के पांच ग्रुप्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन ग्रप्स पर झांसा दिया जा रहा है, कि हमारे ग्रुप में शामिल होने पर आपको आपकी परीक्षा से संबंधित टॉप 35 प्रश्न देंगे और कुछ टॉप 50 प्रश्न देंगे, जिनमें से 70-80 प्रतीशित आपके पेपर में आएंगे। ग्रुप में शामिल होने के लिये फीस के नाम पर रकम मांगी जा रही थी, जिसका भुगतान करने के बाद सुविधा प्रदान किये जाने का झांसा दिया जा रहा था। गौरतलब है कि 2024 में ऐसा ही गिरोह पकड़ाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *