Spread the love

वन समितियों और स्कूली छात्रों को हटा विधायक उमादेवी खटीक ने सामग्री की वितरित

हटा। वनपरिक्षेत्र के आदिवासी अंचल करकोई गांव में आज वन विभाग द्वारा काष्ठ लाभांश की राशि से ग्राम वन समितियों को सामग्री वितरण का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हटा वनपरिक्षेत्र की ग्राम वन समिति करकोई अंतर्गत करकोई और तालगांव के 50 स्कूली छात्र-छात्राओं को हटा विधायक श्रीमती खटीक और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूल बैग प्रदान किये गए। इसके अलावा रजपुरा, सिलापरी और करकोई ग्राम वन समितियों को भोजन बनाने वाले बर्तन प्रदान किए गए।

            हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक ने बच्चों से संवाद कर शैक्षणिक जानकारी ली और उन्हें शिक्षा का ज्ञान देकर लगातार स्कूल आने और विद्या ग्रहण करने के लिये कहा। साथ ही ग्रामीणों से भी बच्चो को स्कूल भेजने और शिक्षित बनाने के लिये कहा। हटा विधायक ने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ मिलने की भी बात पूछी। उन्होंने हटा अनुविभागीय अधिकारी राकेश मरकाम से फोन पर चर्चा कर करकोई में शिविर आयोजित करने की आवश्यकता बताई, ताकि लोगो के आधार, समग्र और अन्य कार्य हो सकें। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अमझिर की सरपंच रेवारानी आदिवासी, वन प्रतिनिधि राजा खान, प्रतिनिधि रामकृष्ण सूखा नामदेव, वन परिक्षेत्र अधिकारी हटा ऋषि तिवारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जे पी दुबे, सी एल अहिरवार, हरीश तंतवाय, विपिन चौरसिया, बफाति खान, अरमान खान, कोमल सिह राजपूत, राममणि गर्ग, अजीम खान, संतोष खरे और स्टाफ की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *