Spread the love

मैजिक बॉक्स से जांची गई मिठाइयों की गुणवत्ता

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा निरीक्षण कार्यवाही करते हुए होली के त्यौहार के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दमोह शहर स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यवाही में किल्लाई नाका स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से दूध बर्फी एवं बालाकोट रोड, डॅा. मनीष पटेल के बाजू में स्थित अरुणोदय बेकर्स एंड स्वीट्स से मावा कतली स्वीट के नमूनें जांच हेतु लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण में मौके पर सभी मिठाई दुकानों  में खाद्य लाइसेंस/ पंजीयन की प्रति परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई है। सभी दुकानों में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगे हुए पाए गए। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से मिल्क केक, खोवा, दूधबर्फी, मावा बर्फी, मावा गुजिया, खोवा पेड़ा, छेना रसगुल्ला, बेसन लड्डू, काजू कतली एवं मगज लड्डू की गुणवत्ता की जांच की गई।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *