नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने किया निरीक्षण

हटा : हटा ब्लाक के मड़ियादो मण्डल में किसानों की फार्मर आई डी और अन्य कार्यो के लिए राजस्व अमले द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार के नेतृत्व मे राजस्व अमले ने आज मड़ियादो, अमझिर, नारायणपुरा, रजपुरा आदि गांवों में लोगो के घर-घर पँहुचकर फार्मर आई.डी., ई-के.वाय.सी. और अन्य राजस्व कार्य पूर्ण किये।नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने बताया की शासन की मंशानुरूप कलेक्टर श्री सुधीर कोचर के सतत् निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम के मार्गदर्शन में लगातार निरीक्षण कर किसानों के सभी कार्य होना सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ किसानों को मिल सके। राजस्व अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।
