राज्यपाल से मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग का सौंपा ज्ञापन


पथरिया – ब्लाक कॉंग्रेस कमेटी पथरिया द्वारा प्रदेश कॉंग्रेस के निर्देशन में एवं जिला कॉंग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार पथरिया को सौंप कर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा बीते दिनों एक शासकीय कार्यक्रम में जनता को भिखारी कहा गया जिसका वीडियो सर्वजनिक है उनके बेतुके बयान से मध्यप्रदेश की छः करोड़ जनता का अपमान हुआ है आज जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है लोकतंत्र में जहाँ चुने हुए व्यक्ति को महात्मा गाँधी जी ने जन सेवक की उपाधि दी थी परन्तु खेद है कि मध्यप्रदेश शासन में एक महत्वपूर्ण पद पर आशीन मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा इस तरह का वक्तव्य देकर भारतीय जनता पार्टी की कुष्टित मानसिकता को उजागर करता है शासन को जगाने के लिए आज पथरिया ब्लाक कांग्रेश द्वारा तहसील परिषर में मंत्री प्रह्लाद पटेल का पुतला दहन कर महामहिम राज्यपाल महोदय को तहसीलदार पथरिया द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें मंत्री प्रहलाद पटेल को बर्खास्त करने की मांग की गई। पुतला दहन और ज्ञापन में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ठा लक्ष्मण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल, युवा प्रदेश सचिव रत्नेश सोनी, ठा अजय बासा श, अजय बोतराई, शुभम चौबे, पार्षद पीर अली, पार्षद प्रभु हेमराज, पार्षद पिंकी दुबे, संजय पटेल, एड नरेश राठौर, एड राजेश खरे, पूरन कुशवाहा सैकड़ो कॉंग्रेस जन की उपस्थिति रही।
