Spread the love

जबेरा। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी
ने अनेकों किसानों के साथ तहसील कार्यालय जबेरा पहुंचकर मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं
अनुविभागीय अधिकारी के नाम एसडीएम सौरव गंधर्व को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में मांग
करते हुए कहा है कि कुछ किसानों के भू अभिलेख में पटवारी आर आई एवं तहसील स्टाफ द्वारा
नाम जाति में जानबूझकर त्रुटि की गई है। जिससे किसानों को नाम जाति सुधार के लिए
तहसील कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं तो कभी प्रकरण गुमा दिया जाता है तो कभी
1960 के पूर्व के दस्तावेज मांगे जाते हैं। जिससे किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं
मिल पा रहा है एवं किसानों की फार्मर आईडी बनने में परेशानी आ रही है। साथ ही अधिकांश
गरीब किसानों के साथ उनकी जमीनों को पटवारी आर आई दबंग लोगों से पैसा लेकर जमीन
इधर की उधर नाप कर विवाद उत्पन्न करते हैं। इसी तरह कुछ किसानों की शासकीय वन भूमि
पर लगभग 20 से 50 वर्षों से गरीब किसान काबिज थे उनकी जमीन कुछ दबंगों द्वारा जबरन
अपने कब्जे में ली जा रही है और किसान न्याय के लिए भटक रहे हैं। साथ ही कलूमर पंचायत
सहित अन्य पंचायतों में दलित आदिवासियों को प्रदेश सरकार द्वारा सन 2002 में जमीन के पट्टे
दिए गए थे किंतु जमीन आज तक नहीं मिली जिससे किसान परेशान है। इसी तरह ज्ञापन में
किसानों की विभिन्न मांगों के साथ लंबे समय से जमे पटवारी आर आई एवं तहसील स्टाफ का
तबादला जिले से बाहर करने की मांग ज्ञापन में की गई है। इसके पूर्व आम आदमी पार्टी के
नेतृत्व में अनेकों किसानों ने जबेरा बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक पैदल चलकर प्रदर्शन कर
ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौंपने वालों में मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष बसंत राय, जिला अध्यक्ष बृजेश
चौबे, विधानसभा संयोजक किशोर नामदेव, शिवम राय, साहब सिंह, गुलाब सिंह, खिलान
सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद खरे, मनीष धनगर सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *