Spread the love

दमोह : सराफा बाजार की सम्पूर्ण दुकानों की तकनीकी रूप से खतरनाक होने की स्थिति के संबंध में सूक्ष्मता से जांच करने हेतु गठित की गई तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त समिति द्वारा प्रस्तुत किये गये जांच प्रतिवेदन के अनुसार सराफा बाजार भवन अपनी आयु पूर्ण कर जर्जर एवं जीर्णशीर्ण होने के फलस्वरूप दुर्घटना ग्रस्त होने, जनहानि होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये सराफा बाजार स्थित जर्जर भवन एवं दुकानों को डिस्मेन्टल करने एवं विहित प्रावधानों के अनुसार वैकल्पिक निर्माण करने के संबंध में प्रभावित व्यापारियों के साथ विचार  विमर्श कर योजना तैयार कराने एवं समन्वय स्थापित करने हेतु कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने समिति का गठन किया है। गठित समिति में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर अध्यक्ष होंगे तथा पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अपर कलेक्टर मीना मसराम, नजूल अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग भ.स. दमोह, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग पी.आई.यू. दमोह, अधीक्षण यंत्री म.प्र.पू.क्षे. विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड दमोह, उप पुलिस अधीक्षक ट्रेफिक / ट्रेफिक इंस्पेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दमोह, विशेष आमंत्रित सदस्य / विशेषज्ञ (आवश्यकतानुसार) समिति के सदस्य एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण दमोह समिति के सदस्य सचिव होंगे।

सराफा एसोसिएशन नव युवक संघ दमोह द्वारा नामांकित सदस्य

किराना व्यापारी महासंघ दमोह अध्यक्ष बबलू नायक, सराफा एसोसिएशन नवयुवक संघ दमोह अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सराफ, आयुष हजारी, मनीष सोनी, मोहन नायक सदस्य (अशासकीय) होंगे।गठित समिति की बैठक माह में न्यूनतम एक बार आयोजित होगी एवं समिति की भूमिका केवल अनुशंसात्मक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *