Spread the love

दमोह। स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ईको क्लब के अंतर्गत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि एवं ज्यूरी मेंबर डॉ. रश्मि जैन (रिटायर्ड प्रोफेसर, रसायन शास्त्र) एवं डॉ.शमा जेपी खानम (प्राचार्य, ओजस्विनी उत्कृष्टता महाविद्यालय) थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाना“ था। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ पीके जैन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुए। कार्यक्रम में चलित एवं अचलित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, डीईएफ कक्ष में लगाया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत ने ईको क्लब के उद्देश्य को पढ़ा एवम् शपथ कराया, विशिष्ट अथिति डॉ. जैन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु छात्र छात्राओं को अपना वक्तव्य दिए गए। चलित मॉडल के परिणाम में अंकित मुंडा प्रथम, देवी पटेल द्वितीय, मानवी मिश्रा तृतीय तथा नॉनवर्किंग मॉडल में राजकुमारी लोधी प्रथम, दीक्षा अहिरवार द्वितीय, रुचि विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. उषा सोनी, डॉ. संध्या पिंपलापुरे, डॉ.निहारिका चौरसिया, डॉ एन आर सुमन,डॉ. मंगल सिंह, धीरज जॉनसन, दुर्गा अहिरवार, रामगोपाल तंतुवाय, डॉ सिकंदर दुलग़च, आर एस साकेत, डॉ मुनमुन सेन,आशा अहिरवार, प्रह्लाद सिंह ठाकुर, जागेश्वर रजक, घसीटा रैकवार सहित छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एन पी कुमार तथा आभार डॉ. ऋषिभा दीक्षित द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *