Spread the love

गुना |  जिले के विजयपुर थानांतर्गत ग्राम कोलुआ पठार में मंदिर से दानपेटी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी चोर गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलुआ पठार स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दानपेटी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट मंदिर के पुजारी श्री रामचरण महाराज जी द्वारा विजयपुर थाने पर दर्ज कराई गई थी, जिस पर से 5 मार्च 25 को अपराध क्रमांक 18/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । चूंकि मंदिर से दानपेटी चोरी की संपूर्ण घटना मंदिर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। मंदिर से दानपेटी चोरी की घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर विजयपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार अपनी टीम के साथ दानपेटी चोरी के आरोपी की तलाश में सक्रियता से जुट गये और मंदिर के सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज में दानपेटी लेकर जाते दिखई दे रहे व्यक्ति की पहचान हेतु आसपास क्षेत्र के कई लोगों से चर्चा की गई। जिसके परिणामस्वरूप चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान बिलाल खांन पुत्र सिकन्दर खान निवासी मेवाती बरखेडी थाना राघौगढ़ जिला गुना के रूप में हुई। जो आबारा किस्म का होकर नशे का आदी है । दानपेटी चोरी के आरोपी की पहचान होते ही पुलिस द्वारा जिसकी तलाश की गई और 5 मार्च को ही मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा दानपेटी चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया कि दान पेटी में 3000 रूपये थे। जिनमें से 2000 रूपये उसने खर्च दिये हैं व एक हजार रूपये अपने पास होना बताया । पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही से मंदिर से चोरी गई दानपेटी एवं 1000 रूपये जप्त कर प्रकरण में आरोपी को गिरप्तार किया। जिसे न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । इस प्रकार मंदिर से दानपेटी चोरी का शीघ्रता से खुलाशा करने में विजयपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, सउनि हरिचरण मीणा, आरक्षक रामवीर सिंह, आरक्षक कोशल किशोर शर्मा, आरक्षक नरेश मंडेलिया, आरक्षक जगदीप सिंह तोमर, आरक्षक अनिल धाकड़ एवं आरक्षक गिरजेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *