
दमोह। 8 मार्च 2025 को जिला अधिवक्ता संघ दमोह के पदाधिकारियो के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिवक्ताओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त संबंध में संघ के अध्यक्ष कमलेष भारद्धांज उपाध्यक्ष सुरेष कुमार खत्री, सचिव सुधीर पाण्डे ने जानकारी देते हुये बताया कि 8 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ दमोह के समस्त पदाधिकारियो के द्वारा महिला अधिवक्ताओ का पुष्पगुच्छ एवं कलम देकर सम्मानित किया गया इस अवसर संघ के सचिव सुधीन पांडे ने बताया कि प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भारत वर्ष में किया गया ,भारत की प्रत्येक महिला हर क्षेत्र आज कदम से कदम मिलाकर चल रही है एवं पुरूषो से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। आज भारत के सर्वोच्य पद पर विराजमान राष्ट्रपति माननीय द्रोपती मुर्मू पदस्थ है जो इस बात की पुष्टि करती है कि भारत की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नही रह सकती है। जिला अधिवक्ता संघ दमोह के द्वारा 8 मार्च 2025 को केन्द्रीय कक्ष में एक समारोह आयोजित कर नारी सम्मान के रूप मे महिला अधिवक्ताओ का सम्मान एवं स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के दौरान संघ के समस्त अधिवक्तागण उपस्थिति रही।
