Spread the love

दमोह। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भारतीय मजदूर संघ द्वारा समस्त देश में महिलाओं के सम्मान में निम्न मांगों को लेकर कलेक्टर द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सोपा, ज्ञापन  वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती ज्योति चौहान उपाध्यक्ष बीएमएस, धर्मेंद्र चौबे विभाग प्रमुख सागर संभाग, प्रवीण तिवारी जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ के कुशल नेतृत्व में ज्ञापन सोपा गया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया कि आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के सम्मान में महिलाओं की कुछ निम्न अनुसार मांगे जिलाधीश के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की मुख्यमंत्री महोदय, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिवर्ष 1000 का इंक्रीमेंट दिया जाएगा जो अभी तक नहीं दिया गया कृपया इसको देने का कष्ट करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को रिटायरमेंट के पश्चात जीवन याचिका के लिए पेंशन का प्रावधान किया जावे। बीडी कामगार महिलाओं को व्यवसाय के स्थलों पर अथवा बीड़ी कंपनियों में सुरक्षा अलग से महिला टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थल ऑन एवं बाजार में, फुटकर विक्रेता महिलाएं जैसे मनिहारी, सब्जी विक्रेता अन्य कार्य में लगी महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित किया है। व्यावसायिक स्थलों पर देवदार तक महिलाओं से काम ना लिया जावे। महिला विद्यालय महाविद्यालय में महिला पुरुष की ग्रस्त निरंतर की जावे एवं उनसे संपर्क की व्यवस्था पुलिस के द्वारा स्थापित की जावे। ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वश्री अनिल जैन संभागीय सचिव मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ राकेश श्रीवास्तव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, संदीप चौबे स्वास्थ कर्मचारी संघ, संदीप तिवारी राज्य कर्मचारी संघ शिवाकांत गौतम कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ, श्रीमती चंदाबाई खरे बीड़ी मजदूर संघ, बबली विश्वकर्मा, लीला रैकवार, दुर्गाबाई रिशु, श्रीमती हेमलता बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *