
जबेरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जबेरा में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं महिला पंचो सहित ग्राम की महिलाओं ने सहभागिता निभाते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं की सहभागिता, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास में महिलाओं की सहभागिता, ग्राम को स्वच्छ बनाए रखना एवं शासन द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकारों पर चर्चा की। इस अवसर पर सुपरवाइजर दीपा कोरी, सरपंच शिवलाल धुर्वे, उप सरपंच तिलक सिंह ठाकुर, सचिव कलू यादव, पंच अनीता जैन, अमित जैन मनोज सोनी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला पंचो एवं ग्राम की अनेकों महिलाओं की उपस्थिति रही।
