Spread the love

फार्मर रजिस्ट्री का 55 प्रतिशत कार्य अपूर्ण

सागर ।कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा विगत दिवसों में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य तीव्रता से पूर्ण किये जाने किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। हाल जो में हुई फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति समीक्षा में पाया गया कि सुश्री माधवी दांगी पटवारी हल्का नं. 21 ग्राम निवोदा तहसील बीना का फार्मर रजिस्ट्री में कुल लक्ष्य 610 में से मात्र 271 फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया है। जो मात्र 44.43 प्रतिशत है जो कि अत्यंत कम है। अपूर्ण कार्य सुश्री माधवी दांगी का फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में उदासीनता एवं जानबूझकर लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिये गये निर्देशों की अवहेलना का द्योतक है। उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 अंतर्गत कदाचार एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के पर बीना अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट श्री विजय डेहरिया ने सुश्री माधवी दांगी को म.प्र. शासकीय सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *