Spread the love

खरगोन । जिले के बैडिया थानाक्षेत्र के ग्राम बागदा बुजुर्ग स्थित एक खेत में हत्या कर फेंके गए शव की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटें में ही सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में मृतक के साले को गिरफ्तार किया है, जिसने पारिवारिक विवाद में अपने जीजा की हत्या का अपराध कबुला है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 9 मार्च 25 को बागदा बुजुर्ग के पास खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। घटनास्थल पर परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला धारदार हथियार से हत्या करने का प्रतीत हुआ था। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये टीम का गठन किया जाकर हत्या के आरोपी की तलाश शुरु की गई। एफएसएल टीम, फिंगरप्रिन्ट टीम व डॉग स्क्वाड के द्वारा भी घटना स्थल पर निरीक्षण कर मत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया गया। गठित पुलिस टीम ने मृतक के फोटो को आसपास के ग्रामो में सोशल मिडिया के माध्यम से प्रसारित किया, जिसके आधार पर देवसिंग उर्फ देवा पिता अंतरसिंग करजरे (40) निवासी ग्राम चैनपुर हाल मुकाम बैडिया के नाम से मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर गोपनीय तरीके से मृतक के बारे में सूचना एकत्रित की गई। परिणामस्वरूप 08 मार्च की शाम मृतक देवीसिंग उर्फ देवा को अपने साले बादल रघुराम दागोडे निवासी बोरुट भीकनगांव के साथ शराब पीते देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर बादल को चितल नदी रेल्वे ब्रिज के नीचे ग्राम बागदा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर पहले तो बादल पुलिस टीम को बार-बार गुमराह करते हुए स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था, जिस पर संदेह होने लगा। अंतत: सख्ती दिखाने पर वह टूट गया और पारिवारिक विवाद के चलते ग़ुस्से में आकार अपने ही जीजा की हत्या की घटना को कारीत करना स्वीकार किया। बादल की निशानदेही पर हत्या के समय पहने हुए कपड़े व चाकू को जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *