Spread the love

2 एएसआई की मौत हुई और 5 पुलिसकर्मी घायल
पटना। बिहार में बीते कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीम और अधिकारियों पर हो रहे हमलों से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। पांच दिनों में 7 बार पुलिस टीम को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 2 एएसआई की मौत हुई और 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सोमवार को विधानसभा में भी विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था को नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।
12 मार्च को अररिया में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया। इसी दौरान एएसआई राजीव रंजन गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस टीम पर हमला कर असामजिक तत्व आरोपी को छुड़ा ले गए।
वहीं 14 मार्च, मुंगेर में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला किया। हमले में एएसआई संतोष कुमार की मौत हुई। एएसआई कुमार शराब पीकर हंगामे की सूचना पर अपनी टीम के साथ नंदलालपुर गांव गए थे। गांव पहुंचने पर असामाजिक तत्व ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से कई बार किए गए। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। डॉक्टर ने बताया, सिर में 8 शार्प इंजरी के निशान मिले हैं। खोपड़ी की हड्‌डी तक टूट चुकी थी। हमले के बाद पुलिस टीम ने आरोपी गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद गिरफ्तार गुड्डू यादव ने सिपाही का हथियार छीन लिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने अपराधी को पैर में गोली मारी, जिससे गुडडू घायल हो गया।
वहीं होली के दिन हनुमान नगर स्थित एक दुकानदार के साथ उधारी को लेकर कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कर लौट रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें कई महिला और पुरुष शामिल थे। पुलिस ने मामले में मोहन पासवान, पिता नंदू पासवान, परमशिला देवी, पति सियाराम पासवान, पवन देवी, पति उमेश पासवान, नंदनी देवी, पति सुरेंद्र पासवान, बुची देवी, पति सुरेंद्र पासवान को अरेस्ट किया है।
वहीं शनिवार को भागलपुर में पुलिस टीम ने हमला हुआ। जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कासड़ी गांव में झगड़ा सुलझाने के लिए गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव किया। इसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में सब इंस्पेक्टर सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
16 मार्च को पटना में होली के दिन कुछ शराबियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और एक सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी। हमले में एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके कई खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
16 मार्च को ही नवादा के तुलसी बिगहा गांव में रहने वाली एक महिला रात अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर ससुराल भेज दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। इसी दौरान पीड़ित महिला के पति के उकसाने पर डीजे बजाकर होली गा रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में दारोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 16 मार्च को जहानाबाद में होली के दूसरे दिन सदर थाना क्षेत्र के पास नया टोला मोहल्ले में मटका फोड़ने को लेकर हुए विवाद और पथराव में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *