Spread the love

जबलपुर। जिले की तहसील कुण्डम स्थित शातनझिर गांव में अलसी की फसल खाने से 14 मवेशियों की मौत हो गई. वहीं 9 मवेशियों की हालत गंभीर बनी हुई है. अचानक मवेशियों की मौत होने से गांव में हड़कंप का माहौल बन गया और गांव वालें दहशत में आ गए| सूचना मिलने पर पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और मवेशियों का उपचार शुरु किया|
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुण्डम के शातनझिर गांव के बाहर कुछ लोगों ने खेत में अलसी की फसल लगाई थी. बारिश होने के बाद अलसी के फूल निकल गए. इस दौरान मवेशियों का झुंड चरते हुए खेत में चला गया. जहां पर अलसीके बीच खाने के कारण 14 मवेशियों की मौत हो गई. वहीं 9 मवेशी बीमार हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर अधिकारी व पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे| मृत मवेशियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बीमार पशुओं का इलाज शुरु किया गया| इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं| लोगों का कहना है कि अलसी खाने से मवेशियों की मौत संभव नहीं हैं| संभावना जताई जा रही है कि फसल में कीटनाशक दवा की मौजूदगी से यह हादसा हुआ है| पशु चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *