Spread the love

गढ़ाकोटा । अभियंता दिवस पर भोपाल के निर्माण भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित गया। जिसमें मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह द्वारा प्रदेश के उत्कृष्ट इंजीनियर एवं संविदा कारों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग रहली में पदस्थ एसडीओ श्री साहित्य तिवारी द्वारा रहली ब्लॉक में किए गए विशिष्ट निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने उनका सम्मान किया। समारोह में मुख्य सचिव के सी गुप्ता ,मुख्य अभियंता आरके मेहरा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह सम्मान हुआ।
कार्यक्रम में उपयंत्री दिनेश रावत ,पिक्की पांडे , एमएल यादव ,अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्री तिवारी को विभाग के सभी कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *