Spread the love

सेवा पखवाड़े अंतर्गत भाजपा रानी दमयंती नगर मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया

दमोह – भारतीय जनता पार्टी दमोह द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संपूर्ण जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे इस अवसर पर श्राद्ध पक्ष के प्रारंभ होने पर रानी दमयंती नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें महापुरुषों के प्रतिमा और परिसर में सफाई की गई।जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़े अंतर्गत हम सभी महापुरुषों की रानी अवंतीबाई, त्रिमूर्ति परिसर में सफाई की है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत संपूर्ण जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जिसमें रक्तदान, स्वच्छता अभियान जैसे सेवा भावी कार्य किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण जीवन सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी ने महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई की है। इस तरह के विविध कार्यक्रम जिले के सभी 22 मंडलों में आयोजित किए जायेंगे। 

रानी दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 10 वर्षों के अपने कार्यकाल और गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल के समय अपना अमूल्य योगदान सेवा, समर्पण और विकास के लिए दिया है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सेवा पखवाड़ा प्रभारी रामेश्वर चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी हरीश चंद्र गुड्डू, पार्षद गण रघु श्रीवास्तव, गणेश जाटव, रानी दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, नगर महामंत्री श्याम विश्वकर्मा, रमाकांत वाजपाई, जुगल अग्रवाल, विजय लक्ष्मी चौबे, बबली विश्वकर्मा, संतोष पाटकर, वेद दुबे, अनिल सैनी, स्वप्निल प्यासी, सिकंदर खरारे, मोंटी रैकवार, सुनील राज, महेंद्र ताम्रकार, डब्बू श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *