Spread the love

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश द्वारा महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास किये जोन का मामला सामने आया है। घटना में बदमाश के नाखून महिला ता के गले में भी लगे हैं। पुलिस ने इस अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। छानबीन के दौरान सामने आया की कॉलोनी के एंट्री गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बदमाश का हुलिया कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित बिजली कॉलोनी में रहने वाली शैलश्री पटनायक पति रामजी पटनायक (54) घरेलू महिला है। महिला बीते दिन शाम करीब सात बजे घर के बाहर टहलने के लिये निकली थी। टहलते हुए जैसै ही वह दीप मोहनी कॉलोनी के एंट्री गेट के पास पहुंची तभी पीछे से आये एक बाइक सवार बदमाश ने उनके गले में पहनी सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। उसने हाथ से चेन को ले जाने से बचा लिया। इसके बाद आरोपी वहॉ से फरार हेा गया। इसके बाद शैलश्री पटनायक अपने भाई को लेकर शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने बदमाश का हुलिया भी पुलिस को बताया है। पुलिस संदेही की बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *