Spread the love

इन्दौर। बीमा कंपनी में कार्य करने के दौरान एक महिला से बीमा करवाने के बाद दोस्ती कर संबंध बना लगातार आठ साल तक उसका शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता वर्तमान में एक अन्य निजी कंपनी में कार्यरत हैं। हीरानगर थाना पुलिस के अनुसार, छियालिस वर्षीय महिला की शिकायत पर सुंदर नगर एक्सटेंशन निवासी हेमंत सिंह बगावत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल एक रिसर्च कंपनी में कार्यरत है और 2016 से 2022 तक रिलायंस इंश्योरेंस में काम कर चुकी है। इसी दौरान हेमंत ने उससे बीमा करवाया था और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। पीड़िता महिला ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि 26 जून 2017 की रात हेमंत उसके घर पहुंचा था और अर्जेंट बात का हवाला देकर रुकने की जिद कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की जब उसने मना किया, तो भी उसने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इसके बाद करीब डेढ़ साल तक दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने रहे। बाद में जब उसने हेमंत से बात बंद कर दी, तो उसने उसे धमकाते हुए नौकरी छोड़ने और परिवार के साथ कहीं भी जाने से रोकने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाए रखे। जनवरी 2025 तक वह उसका शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने आरोपी हेमंत सिंह बगावत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *