
जबलपुर। शास्त्री ब्रिज से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र 20 से 22 वर्ष की बताई गई है| अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है| मृतक ने नीले रंग की चेक वाली शर्ट और कत्था रंग की पेंट पहना हुआ है| सोमवार सुबह कुछ लोगों को शास्त्री ब्रिज के नीचे एक युवक का शव पड़ा देखा, तो उसकी सूचना पुलिस को दी। मदनमहल पुलिस मौके पर पहुंची| शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवक को शास्त्री ब्रिज पर पहले खड़े देखा गया था। कुछ देर बाद वह अचानक नीचे कूद गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें को जांच में लिया है| मृतक की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी|
