

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कल संज्ञान में आया था कि हमारे यहां संकुल कांटी है, सनकुईया गांव की छात्राएं जो छठवीं, सातवीं, आठवीं में पढ़ती हैं और वह बहुत अच्छा क्रिकेट खेलती हैं, उनके पास पूरी किट है, ड्रेस है, जूते हैं और वह प्रॉपर्ली ड्रेस और उपकरणों के साथ क्रिकेट खेलती हैं। वे मुझसे मिली बहुत खुशी हुई उनकी ऊर्जा, उनका उत्साह देखकर अच्छा लगा कि छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेल-खूद में भी बहुत आगे जा रही है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा अभी खेल विभाग वालों से चर्चा की है, मैं चाहता हूं कि इन छात्राओं को क्रिकेट की जो तकनीकी बारीकियां होती है, उसकी ट्रेनिंग दें, ताकि इनमें से कुछ छात्राएं हो सकता है जिला स्तर पर, संभाग स्तर पर या प्रदेश स्तर पर क्रिकेट में आगे निकल जाए। हमारा प्रयास यह भी रहेगा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे निकले। इसके लिये मैं इन छात्राओं को बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
