Spread the love

बैठक में कलेक्टर श्री कोचर ने दिये निर्देश

दमोह :  जल गंगा संवर्धन अभियान का जिले में क्रियान्वयन तथा किये जाने वाले कार्यों के संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की मौजूदगी में  संबंधित विभाग एवं डेवलपमेंट पार्टनर्स के साथ मीटिंग संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कोचर ने निर्देशित किया जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में एक-एक जल स्रोत का चयन कर जन सहभागिता के माध्यम से साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जाये। उन्होंने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहल से मुख्यतः नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई व जीर्णोद्धार /मरम्मत, जल स्त्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल वितरण की संरचनाओं की साफ सफाई तथा मानसून में किये जाने वाले पौधारोपण हेतु आवश्यक तैयारियों के कार्य प्राथमिकता पर किये जायें। उन्होंने कहा अभियान में समाज की सहभागिता के लिए जन जागरूकता के लिये विविध कार्यक्रमों का आयोजन और कार्य भी किये जायें। संपूर्ण अभियान इस तरह से नियोजित किया जाये, जिससे यह अभियान समाज और सरकार की साझेदारी से जल संरक्षण व संवर्धन का जन आंदोलन बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *