Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन पर शिक्षा विभाग द्वारा शहर के मध्य स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है जहां पर सभी विद्यालयों की एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध हैं। शहर के सेंट जॉन्स, महर्षि गुरु नानक, सेंट नॉबर्ट, शाइनिंग स्टार, निताई, नवजागृति, ओजस्विनी, सरस्वती शिशु मंदिर सहित सभी अशासकीय एवं शासकीय विद्यालयों की पुस्तक, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म अभिभावकों द्वारा एमएलबी स्कूल में चल रहे पुस्तक मेले से खरीदी जा रही हैं। दमोह-जिला स्तरीय पुस्तक मेले में तीसरे दिन जिले के कोने-कोने से विद्यार्थी और उनके अभिभावक पहुंचकर पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री खरीद रहे हैं। इसके अलावा यूनिफॉर्म स्टेशनरी जूते आदि भी पालकों के द्वारा खरीदे जा रहे हैं मेले में तीसरे दिन 900 से अधिक अभिभावको द्वारा अपने बच्चों की सामग्री क्रय की और मेले की सराहना की। पुस्तक मेला 31 मार्च तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *