Spread the love

अपराध समीक्षा बैठक में आईजी के निर्देश

जबलपुर। जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने कहा है कि आगामी त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखी जाये। सांप्रदायिक सदभाव बिगाडऩे वाले अथवा धार्मिक भावनायें भडक़ाने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाई की जाये। पुलिस महानिदेशक श्री कुशवाह जोन के डीआईजी व एसपी की बैठक ले रहे थे। बैठक में आईजी जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह ने आगामी त्यौहारा के मद्देनजर जोन के जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी त्यौहारों गुड़ी पड़वा, ईद, नवरात्रि, रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूस में पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए।
अनसुलझे अपराधों की समीक्षा पर जोर …
पुलिस महानिरीक्षक श्री कुशवाह ने लंबित अनसुलझे अपराधों की समीक्षा कर हत्या, हत्या का प्रयास के ऐसे प्रकरण जिनमें अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनमें अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने ईनाम घोषित कर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
नये सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाये …
बैठक में आई जी जोन अनिल सिंह कुशवाह ने वर्ष २०२५ में अभी तक जिलों के थानों में सक्रिय अपराधियों की नई खोली गई हिस्ट्रीशीट की समीक्षा कर नए सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर, उपमहानिरीक्षकजबलपुर रेंज अतुल सिंह, जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन, पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *