मुख्यमंत्री ने मृतको के परिजनो को दो दो लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत नुंजा नुंजी गांव के पास बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बेलगाम भागता एक हाईवा आटो पर पलट गया. इस हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई. खबर है हादसे की चपेट में आए मासूम बच्चे और महिलाओं सहित 7 लोगों की मौत हो गई. जबकी 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सिहोरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्य कांत शर्मा, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारुल शर्मा घटना स्थल पर पहुंच गईं. इसके साथ ही सिहोरा और गोसलपुर थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया. आटो में बुरी तरह फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये जबलपुर कालेज भेजा गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्विकृत की है. वही सड़क दुघर्टना निधी से 15 हजार एवं सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े द्वारा 5-5 हजार की तत्कालिक आर्थिक सहायता स्विकृत की गई है. कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि मृतकों के संबंल योजना हितग्राही होने की स्थिति में परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाएगी.
घटना के संबंध में सिहोरा एसडीओपी सुश्री पारुल शर्मा ने बताया कि थाना मझगवां अंतर्गत सिहारा सिलौड़ी मार्ग पर ग्राम नुजा नुंजी के पास बुधवार की शाम 4 बजे के लगभग एक हाईवा क्रमांक एमपी 53 एचए 1986 लोडिंग आटो तेज रफ्तार से जा टकाराया, घटना के बाद हाईवा पलट गया और आटो बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया. हादसे की चपेट में आए 4 पुरुष और 3 महिलाओं की मृत्यू हो गई, जबकी 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल समीपस्थ ग्राम प्रतापपुर के निवासी बताए गये हैं.
7 लोगों की मौत………
मृतकों में एक 3 वर्षीय मासूम भूरा कोल भी शामिल हैं. वहीं हादसे में 35 वर्षीय शोभाराम, 50 वर्षीय उषा बाई, 18 वर्षीय शिवाकुल, 30 वर्षीय कल्लू बाई, 19 वर्षीय रानू कोल, 20 वर्षीय करण की भी मौत हुई है.
11 की हालत गंभीर…
वहीं दूसरी हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनमें 07 वर्षीय राधिका, 09 वर्षीय राजा और 14 वर्षीय कन्हैया शामिल हैं. वहीं दीलीप, चंद्रभान कोठारी, राजेश, मंगो बाई, सरस्वती गज्जो बाई भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं. सभी को इलाज के लिये मेडिकल अस्पताल लाया गया है
